महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा ‘प्लास्टिक विरोधी जागरूकता रैली’ निकाली गई। रैली के दौरान छात्रों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने और पेड़ लगाने के लिए अपील की एवं सभी को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। रैली में छात्रों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण को दूषित कर रहा है और हमें इसे समाप्त करने के लिए पेड़ लगाने, जंगलों को सुरक्षित रखने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की आवश्यकता है। अगर हम पर्यावरण को बचाना चाहते हैं तो प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होना होगा। इसी के साथ उन्होंने कपड़ा और कागज़ का उपयोग करने की अपील की।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार जी ने कहा कि प्लास्टिक का कचरा दुनिया के हर कोने में घुस गया है और यह अभियान उद्योगों, समुदायों और व्यक्तियों से प्लास्टिक के उपयोग को अस्वीकार करने, कम करने, पुनः उपयोग करने, पुनर्चक्रण करने और पुनर्विचार करने का आह्वान करता है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक कुशलकांत राठौर शिक्षिका मंजू सक्सेना, वंदना पांडे एवं नीलम भारद्वाज उपस्थित रहीं। 


विद्यालय मीडिया प्रभारी -राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

