उझानी-बदांयू 12 अप्रैल।
बारहसैनी सभा की ओर से शुक्रवार की शाम श्री तुलाराम वार्ष्णेय मंदिर में वार्ष्णेय कुल प्रवर्तक श्री अक्रूरजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बारहसैनी सभा व वार्ष्णेय युवा संघ के पदाधिकारियों ने अक्रूरजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
साहूकारा स्थित श्री दाऊ जी मंदिर में अक्रूरजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय गोपाल वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, अन्नू वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय आदि ने अक्रूरजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
अध्यक्ष विजय गोपाल वार्ष्णेय ने कहा कि अक्रूरजी महाराज वैश्य समाज के आराध्य एवं कुल प्रवर्तक माने जाते हैं। उन्होंने समाज के उत्थान और धर्म की रक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनका उल्लेख पौराणिक और ऐतिहासिक ग्रंथों में मिलता है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में अक्रूर जी महाराज की आरती कर प्रसाद का भी वितरण किया गया।
इस मौके पर अंकित वार्ष्णेय डब्बू,लोकेश वार्ष्णेय, निर्दोष वार्ष्णेय, बीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय,पूरन लाल वार्ष्णेय ,दीपक वार्ष्णेय उर्फ दीपू,विश्नू वार्ष्णेय,भवेश वार्ष्णेय,कैलाश वार्ष्णेय,विवैक वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

