कुंवरगांव। रविवार को कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक जंगली सुअर अचानक रिहायशी इलाके में घुस आया और उत्पात मचाने लगा। सुअर ने रास्ते में आने वाले लोगों को दौड़ाया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान खेल रही 3 वर्षीय मासूम बच्ची पर सुअर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह सुअर को वहां से भगाया और घायल बच्ची को तुरंत उपचार के कराया बच्ची के घायल होने की खबर फैलते ही कस्बे में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर महसूस करने लगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसे जंगली जानवरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
फिलहाल घटना के बाद से पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और लोग अपने बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की सलाह दे रहे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

