5:56 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

रविवार को नगर में पैदल गश्त, थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में चेकिंग अभियान

कुंवर गांव नगर में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना अध्यक्ष राजेश कौशिक के नेतृत्व में व्यापक पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस बल पूरी तरह सक्रिय नजर आया और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन निगरानी रखी गई।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने होली चौक, मुख्य सर्राफा मार्केट, मुख्य चौराहा, पूरानी पुलिस चौकी, बकरकसाब मोहल्ला एवं त्रिपोलिया सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

साथ ही पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की। पैदल गश्त में थाना अध्यक्ष एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा

थाना अध्यक्ष ने बताया कि नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस