1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

खेत में लगी आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

खेत में लगी आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में रविवार की शाम एक खेत में अचानक आग लगने से करीब तीन बीघा गेहूं की कटी पड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक अधिकांश फसल आग से जलकर राख हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों की फसल को बचाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार गांव धर्मवीर पाली पुत्र महावीर का खेत गांव के मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है। रविवार की शाम साढ़े पांच बजे आसपास के लोगों ने खेत से धुआं उठता देखा। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गेहूं की कटी पड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल एकजुट होकर बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कुछ देर बाद आग बुझाने के लिए गाड़ी भी पंहुच गई, लेकिन तब तक लगभग तीन बीघा फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आसपास के खेतों की फसल भी इसकी चपेट में आ सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस