11:29 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

नरैनी में चलती पिकअप बनी आग का गोला

नरैनी में चलती पिकअप बनी आग का गोला

उघैती बदायूं।। बिसौली सहसवान रोड पर एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है। उघैती थाना क्षेत्र के राज बरौलिया गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सहसवान-बिसौली रोड पर दौड़ रही एक पिकअप अचानक आग की लपटों में घिर गई।
गाड़ी की रफ्तार जितनी तेज थी, आग उतनी ही भयानक। लेकिन कहते हैं न कि जिसका रक्षक ईश्वर हो, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। पिकअप चालक इब्ने हसन ने जैसे ही केबिन से धुंआ उठते देखा, उन्होंने बिना पल गंवाए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी।
महज कुछ ही पलों में पूरी पिकअप गाड़ी आग का गोला बन गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साहस और पुलिस की तत्परता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.