बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर शनिवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। बाबा को भोग लगाया गया। उसके बाद यहां संकट मोचक हनुमान अष्टक का पाठ किया गया। बाबा के भक्त बताते है कि जब व्यक्ति सभी तरफ से संकटों और परेशानियों से घिरा होता है तो उनसे निकलने के लिए संकट मोचन हनुमान जी की साधना सबसे सहायक सिद्ध होती है। जीवन में जितना भी कठिन समय चल रहा हो संकट मोचक हनुमान अष्टक का पाठ रामबाण जैसा काम करता है। अष्ट सिद्धि और नव निधियों के दाता हनुमान जी अपनी बाल अवस्था में बहुत ही शरारती थे। उन्हें बचपन में श्राप मिला था की वह अपनी सारी शक्तियों को भूल जाएंगे, किसी दूसरे के याद करवाने पर ही उन्हें अपनी शक्तियां याद आएंगी। संकटमोचन हनुमान अष्टक के माध्यम से भक्त हनुमान जी को उनकी शक्तियों का स्मरण करवाते हैं और उनसे अपनी समस्याओं को खत्म करने के लिए प्रार्थना करते हैं। इस मौके कई लोग मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार श्री संकट मोचन दरबार और गुधनी खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर भी बाबा का श्रृंगार कर प्रसाद का वितरण किया गया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

