1:54 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

धनुष भंग और सीता-राम विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, राम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

राम कथा में धनुष भंग और सीता-राम विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु

बिल्सी। नगर के रिसौली स्थित मेरे राम कथा आयोजन समिति द्वारा आयोजित राम कथा में कथावाचक संत रवि जी समदर्शी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का रसपान किया। कथावाचन के दौरान ऋषि विश्वामित्र द्वारा राम और लक्ष्मण को आशीर्वाद देने तथा जनकपुरी में धनुष यज्ञ के आयोजन का मार्मिक वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि जनक जी के आमंत्रण पर जब विश्वामित्र राम-लखन को धनुष यज्ञ मंडप में लेकर पहुंचे तो श्रीराम के दर्शन मात्र से ही पूरी सभा मोहित हो उठी। उपस्थित राजा-महाराजा शिव धनुष को उठाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई भी उसे हिला तक न सका। अंततः गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष भंग कर दिया, जिससे पूरा सभामंडप गूंज उठा। इसके उपरांत माता सीता सखियों के साथ सभा में आईं और श्रीराम को जयमाला पहनाकर स्वयंवर पूर्ण किया। कथा में भगवान परशुराम के आकस्मिक आगमन और राम-लक्ष्मण व परशुराम संवाद का भी प्रभावी चित्रण किया गया, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। आगे अयोध्या से राजा दशरथ को दूत भेजकर बारात के निमंत्रण, बारात आगमन, भव्य स्वागत-सम्मान तथा श्रीराम-सीता विवाह का उल्लासपूर्ण वर्णन किया गया। कथा में अयोध्या वापसी, मंगल उत्सव और विश्वामित्र की विदाई के भावुक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर हरिओम गॉड रामकथा भागवत वाचक, यजमान राधेश्याम पाली, पंडित सोनू शर्मा, विपिन कुमार, भानू चौहान, अवधेश माहेश्वरी, योगेश बजाज, अतुल सोलंकी, दुष्यंत सोलंकी, रामशंकर वैद्य, विकास ठाकुर, आशुतोष तोमर, पंकज मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, पुनेश भारद्वाज, गंगासिंह, कृष्णा गुप्ता समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस