बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के ग्राउण्ड में 11-04-2026 को भारोत्तोलन क्लस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पॉवर लिफ्टिंग) अन्तर्जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता-2026 का तृतीय दिवस सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन रजनीश कुमार उपाध्याय की देखरेख में आयोजित हुई तथा संचालन इन्द्रजीत सिंह द्वारा किया गया।
निर्णायक मण्डल में राजीव कुमार (एनआईएस भारोत्तोलन), रामदास यादव (एनआईएस), ज्योति सक्सेना (जिला व्यायाम शिक्षिका), सुरेन्द्र सिंह (योग शिक्षक), दिलीप जोशी (स्टार हैल्थ क्लब कोच), महक एवं रोशनी शामिल रहीं। सभी के निष्पक्ष निर्णय और सहयोग से प्रतियोगिता शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
तृतीय दिवस के परिणाम इस प्रकार रहे—
1- पुरुष वर्ग भारोत्तोलन में जनपद बदायूं ने 37 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जनपद रामपुर 18 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा।
2- महिला वर्ग भारोत्तोलन में जनपद बदायूँ ने 24 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जनपद शाहजहांपुर 16 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा।
3- पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में जनपद बदायूँ ने 34 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जनपद रामपुर 14 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा।
4- महिला वर्ग पॉवर लिफ्टिंग में जनपद बदायूँ ने 30 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जनपद मुरादाबाद 15 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा।
5- पुरुष वर्ग योग प्रतियोगिता में जनपद बरेली ने 8 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जनपद बदायूँ 6 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा।
6- महिला वर्ग योग प्रतियोगिता में जनपद बदायूँ ने 13 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जनपद मुरादाबाद 10 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा।
पूरी प्रतियोगिता में जनपद बदायूँ ने पुरुष एवं महिला वर्ग भारोत्तोलन, पॉवर लिफ्टिंग तथा महिला योग प्रतियोगिता की चल बैजन्ती पर कब्जा किया, जबकि पुरुष वर्ग योग प्रतियोगिता में जनपद बरेली ने चल बैजन्ती अपने नाम की।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

