बदायूं, 11 अप्रैल।
पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र बिखरते परिवारों को जोड़ने का सहारा बनता नजर आया। शनिवार को आयोजित सत्र में आपसी कलह और मतभेद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।
इस दौरान काउंसलर गिरधारी सिंह राठौड़, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, भीमसेन सागर, अशोक खुराना और सुषमा कथूरिया की मौजूदगी में कुल 27 फाइलें पेश की गईं। इनमें से 22 मामलों में काउंसलिंग की गई, जबकि एक मामले में समझौता कराया गया। तीन मामलों को निरस्त किया गया तथा शेष मामलों में अगली तिथि दी गई।
कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, कांस्टेबल संध्या, डोली, राखी और स्वाति सहित पुलिस टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। सभी पक्षों को सुनते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया।
पुलिस की इस पहल से कई परिवारों को नई उम्मीद मिली है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

