1:28 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

चलती पिकअप में लगी भीषण आग, पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर पाया काबू

थाना उधैती क्षेत्र में बीती रात एक पिकअप (छोटा हाथी) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूपी 24 बीटी 7446 के चालक इब्ने हसन पुत्र इसरार निवासी ग्राम घनसोली, थाना उधैती, बदायूं अपनी गाड़ी को नरेनी चौराहे की ओर से चलाकर अपने घर वापस जा रहे थे।

इसी दौरान राज बरौलिया गांव के सामने अचानक स्पार्किंग होने से गाड़ी के इंजन में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

मौके पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.