12:00 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं को किया जागरूक

थाना कुंवरगांव क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर स्थित ज्योति विद्या पब्लिक स्कूल में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 दीदी अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं की जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्राओं और अध्यापिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया।

महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति सचेत करते हुए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102/108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल सुमन वर्मा एवं नीलम सक्सेना ने उपस्थित छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत उपयोग करें और बिना डर अपनी बात रखें।

विज्ञापन एक्सप्रेस