5:05 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर में मिशन शक्ति-5 अभियान: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

बदायूं

जरीफनगर में मिशन शक्ति-5 अभियान: महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ (SSP_BDN) के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे #MissionShakti5 अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा।
मिशन शक्ति टीम ने गांवों, बाजारों, स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।
इसके साथ ही टीम द्वारा साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए महिलाओं और किशोरियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग एवं डिजिटल सुरक्षा के बारे में भी सतर्क किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज से सावधान रहें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
पुलिस टीम ने यह भी संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना झिझक तुरंत पुलिस को सूचित करें। थाना जरीफनगर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस जागरूकता अभियान से क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की। मिशन शक्ति-5 अभियान के माध्यम से जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.