2:48 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

करनपुर में मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए दस्तक अभियान रैली

करनपुर में निकाली गई मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए दस्तक अभियान रैली

आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को संविलियन विद्यालय करनपुर विकास क्षेत्र बिसौली जनपद बदायूं के बच्चों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में एक रैली निकाली गई जिसमें डेंगू और मलेरिया से बचाव के बारे में ग्राम वासियों को जागरूक किया गया तथा अपने आसपास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस रैली में एएनएम सीमा आंगनबाड़ी वीना कुमारी और आवेश कुमारी आशा कार्यकत्री राजवती, शिव लता, पिंकी शर्मा ,गीता उपस्थित रहे। करणपुर स्कूल के प्रधान अध्यापक श्री महाराम सिंह सहायक अध्यापक महावीर सिंह,अमित बाबू, रूम सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.