1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

जरसैनी में ग्राम/बस्ती चलो अभियान, विधायक ने सुनी समस्याएं

जरसैनी में ग्राम/बस्ती चलो अभियान, विधायक ने सुनी समस्याएं
बिल्सी। शुक्रवार को बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरसैनी में ग्राम/बस्ती चलो अभियान के तहत नियमित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, प्रमोद गोस्वामी, मोहित गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, शेखर सक्सेना, सभासद अमित मिश्रा, प्रखर महेश्वरी, अवनीश कुमार सिंह, बृजभान सिंह, दीपक चौहान, मनोज जैन, हर्ष माहेश्वरी, पप्पू शाक्य, विवेक कुमार सिंह, विष्णु दयाल शाक्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस