बदायूं
बदायूं में खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई

बदायूं जनपद के दातागंज क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार रामचंद्र की इस सख्त कार्यवाही से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार ने गनगोला के पास छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके साथ ही खनन में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण—जाल और गाटर—को भी जब्त कर लिया गया।
कार्रवाई के बाद पकड़े गए ट्रैक्टर को दातागंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

बताया जा रहा है कि दातागंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खनन माफिया के बीच डर का माहौल बन गया है।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com