4:57 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

दिव्यांगों के लिए खुशखबरी -शादी करने पर मिलेंगे 35 हजार रुपये

दिव्यांगों के लिए खुशखबरी -शादी करने पर मिलेंगे 35 हजार रुपये।

बदांयू 10 अप्रैल।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने दिव्यांग दंपतियों के लिए शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत विवाह करने वाले दिव्यांग जोड़े को 35 हजार रुपये मिलेंगे।

सरकार के आदेशानुसार यदि युवक दिव्यांग है तो उसे 15 हजार रुपये मिलेंगे। युवती के दिव्यांग होने पर 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये मिलेंगे।

विभाग की वेबसाइट या पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के लिए युवक की आयु 21 से 45 वर्ष और युवती की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। बीते साल से अब तक विवाह करने वाले दंपती भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की शर्तें।

दंपती में कोई भी आयकरदाता नहीं हो। कम से कम 40 फीसदी दिव्यांगता का प्रमाणपत्र भी आवश्यक है। आवेदन के लिए संयुक्त फोटो, विवाह पंजीकरण, शादी कार्ड, आयु प्रमाणपत्र, संयुक्त बैंक खाता, निवास, आधार, आय और जाति प्रमाणपत्र जरूरी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.