राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में पांच दिवसीय शिविर के दूसरे दिन हुई पोस्टर प्रतियोगिता
राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में आयोजित पांच दिवसीय रेंजर्स (जगदम्बा इकाई) शिविर के द्वितीय दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण से हुआ, जिसके बाद रेंजर्स ने प्रार्थना एवं झंडा गीत प्रस्तुत किया। भारत स्काउट गाइड कमिश्नर मोहम्मद असरार ने रेंजर्स को स्काउट-गाइड के नियमों एवं झंडे के महत्व की जानकारी दी एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत भारत स्काउट एंड गाइड बदायूं शाखा द्वारा प्रदर्शित स्लोगन को भी बताया। डॉ अर्चना पांडेय ने रेंजर्स को सम्बोधित करते हुए कहा ” कि रेंजर्स संगठन में रहकर आपदाओं से निपटने और एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं।” महाविद्यालय की गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ भावना सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए दृढ़ निश्चय और परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें रेंजर्स ने परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। महाविद्यालय में राजकीय महाविद्यालय से आयी डॉ शशि प्रभा ने रेंजर्स को आपदा प्रबंधन एवं जीवन कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। उन्होंने कहा कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में आत्मनिर्भरता और सेवा भावना ही सफलता की कुंजी है। राजकीय महाविद्यालय से आयी अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति विश्नोई ने रेंजर्स को व्यक्तित्व का निर्माण, मानवता सर्वोपरि है को बताया। उन्होंने रेंजर्स द्वारा बनाये गए पोस्टरों का मूल्याङ्कन भी किया साथ ही इस अवसर पर उनके साथ निर्णायक की भूमिका में महाविद्यालय के डॉ ब्रजेश कुमार भी उपस्थित रहे। पोस्टर का शीर्षक ” सशक्त युवा, विकसित भारत” रहा। प्रतियोगिता में काफी छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशिका, द्वितीय स्थान सुमैरा और हिबा बी संयुक्त रूप से और तृतीया स्थान अंशिका ने प्राप्त किया। ख़ुशी, कुमकुम, रीता, भूमि वर्मा, कीर्ति, खुशनुमा,गुलचमन, सना और साक्षी यादव आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दूसरे दिन का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन रेंजर्स अधिकारी डॉ सरिता गौतम द्वारा किया गया।





डॉ सरिता गौतम ने श्री असरार के साथ मिलकर टोली नायक और सहायक नायक का चुनाव किया तथा राष्ट्रगान के साथ दिन की समाप्ति हुई। डॉ सतीश कुमार के साथ महाविद्यालय का समस्त परिवार का सहयोग प्राप्त हुआ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

