2:48 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

आंधी-बारिश से मौसम ने ली अजीब करवट- दिन में टी-शर्ट, रात में ओढ़ रहे कंबल

आंधी-बारिश से मौसम ने ली अजीब करवट- दिन में टी-शर्ट, रात में ओढ़ रहे कंबल।

अप्रैल में नवंबर जैसी ठंड का एहसास।

उझानी-बदांयू 9 अप्रैल।

उझानी में आंधी और बारिश से मौसम ने अजीब करवट ले ली। दिन में टी-शर्ट पहन रहे हैं और रात में कंबल की जरूरत पड़ रही है। बुधवार को ऐसी भी स्थिति आई कि दोपहर में 27, शाम को तापमान 20 डिग्री हो गया। हवा इतनी ठंडी रही कि 18 डिग्री तापमान महसूस होने लगा।

रात दो बजे तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया। लोगों ने कमरे में फेन बंद कर दिए इस तरह लोगों ने अप्रैल में नवंबर जैसी ठंड का एहसास किया।

मौसम विभाग के अनुसार, आठ अप्रैल को शहर का सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहा। रात में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पहुंचा, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री कम है। बताते हैं कि यह सब पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसलिए बेमौसम बारिश और ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

हालांकि दो दिन बाद मौसम फिर बदलेगा। पूर्वानुमान है कि 10 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे। 11 से 14 अप्रैल के बीच मौसम साफ होगा और तापमान फिर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.