5:01 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत इस्लामनगर पुलिस की सख्त कार्रवाई

बदायूं

एसएसपी बदायूँ के निर्देशन में मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत इस्लामनगर पुलिस की सख्त कार्रवाई

जनपद बदायूँ में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत थाना इस्लामनगर पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।
इसी क्रम में थाना इस्लामनगर की एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों एवं पार्कों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने संदिग्ध एवं बिना कारण इधर-उधर घूम रहे व्यक्तियों से गहन पूछताछ की तथा उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें।
पुलिस टीम द्वारा विशेष रूप से छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों एवं महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।
थाना इस्लामनगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.