11:37 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह सड़क हादसे का शिकार

बदायूं:दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ रात गंगा एक्सप्रेसवे पर हरदोई के पास एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब विधायक लखनऊ से वापस बदायूं लौट रहे थे। विधायक अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में विधायक राजीव कुमार सिंह, उनके ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड को चोटें आई हैं। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.