खितौरा में अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
उघैती(बदायूँ)क्षेत्र के ग्राम खितौरा में अंत्येष्टि स्थल के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता शरदेन्दु पाठक द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर किया गया। इस दौरान गांव के सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरदेन्दु पाठक ने कहा कि गांव में अंत्येष्टि स्थल की कमी के कारण ग्रामीणों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया है, जिससे अब लोगों को दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा और सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था गांव में ही उपलब्ध होगी।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए खुशी जताई और कहा कि यह सुविधा लंबे समय से अपेक्षित थी। अंत्येष्टि स्थल बनने से न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि ग्रामीणों को सम्मानजनक व्यवस्था भी मिल सकेगी।
इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, दलबीर सिंह,डाल सिंह भारती, करन सिंह, राम बहादुर, श्रीपाल, दिनेश कुमार, विनोद गुप्ता, राम खिलाड़ी, कमल गुप्ता, पान सिंह, मुकेश, आरडी शर्मा, भूपाल, संतोष कुमार सिंह, योगेश गिरी, रामगोपाल शर्मा, सुरेंद्र कुमार भारद्वाज, रणवीर सिंह, ग्राम प्रधान तिलक सिंह पाल तथा पंचायत सचिव अभय प्रताप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com