बदायूं
खेल प्रतिभाओं का सम्मान: जगत में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
थाना अलापुर क्षेत्र के ब्लॉक जगत में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुखपाल सिंह पाल द्वारा दौड़ एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं, खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मंच पर सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही सेवा निवृत्त राज्य कर्मचारियों एवं गांव के सम्मानित नागरिकों को योगदान के लिए सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक धर्मेंद्र शाक्य एवं खंड विकास अधिकारी, जगत ने अपने कर कमलों से विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्राम जगत सहित पूरे क्षेत्र के लोगों ने सुखपाल सिंह पाल की सराहना की और इस पहल को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।



इसी दौरान सुखपाल सिंह पाल ने क्षेत्र में खेलों को और बढ़ावा देने हेतु एक स्थायी खेल मैदान के निर्माण की मांग विधायक के समक्ष रखी, जिस पर विधायक ने जल्द से जल्द इस मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

