5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ( प्रा संवर्ग) ब्लॉक इकाई उझानी का हुआ गठन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ( प्रा संवर्ग) ब्लॉक इकाई उझानी का हुआ गठन

# सुरेंद्र सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष
# लखेंद्र सिंह राठौर संगठन मंत्री, प्रशांत कुमार ब्लॉक मंत्री एवं काजल दुबे बनी ब्लॉक कोषाध्यक्ष

आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्रा संवर्ग) की ब्लॉक इकाई उझानी के ब्लॉक सभागार में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सुरेंद्र सिंह को ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष, प्रशांत कुमार को ब्लॉक इकाई का मंत्री, काजल दुबे को ब्लॉक इकाई का कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। तपश्चात ब्लॉक इकाई द्वारा अन्य पदाधिकारियों की सूची अनुमोदन हेतु जिला इकाई को उपलब्ध कराई गई जिसको जिला इकाई ने अनुमोदन कर दिया जिसमें ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर अजब सिंह,राहुल माहेश्वरी, योगेंद्र सिंह, अनवीर सिंह, सुनीता वर्मा, ब्लॉक संयुक्त मंत्री शिव कुमार यादव, राजसी नेहा, मुग्धा बंसल प्रचार मंत्री वीरेंद्र पाल, जसवीर सिंह,अभिषेक गुप्ता को चयनित किया गया। सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी मुकुल कुमार द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी द्वारा किया गया एवं नवीन कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दीं । संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार की देख रेख में सम्पन्न हुई।अंत में उपस्थित शिक्षकों द्वारा सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया। और अंगवस्त्र के माध्यम से चयनित शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने की।कार्यक्रम में समस्त सदस्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस