आचमन का एक और संस्करण सफल रहा।यह किसी स्वप्न के लगातार साकार होने जैसा है। हम अब ये बात गर्व से कहते हैं कि कविता की समृद्ध परम्परा का निर्वहन हमारी जीवटता को प्रबल करता है।
आचमन के माध्यम से कवि सम्मेलनों की दुनिया में एक परिवर्तन हेतु संकल्पित हम और हमारी टीम के लिए और उन सबके लिए भी जो हमारे इन प्रयासों को अनवरत पंख देते आ रहे हैं,हमारा परिवार,हमारे शुभ चिंतक,सभी परिचित; सभी के सहयोग से आचमन के पाँचवें संस्करण के आयोजन की सफलता किसी उपलब्धि से कम नहीं।
आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए आपके स्नेह के प्रति
अनवरत धन्यवाद।
तमाम खुशियों की भावनाओं के साथ आचमन के छठे संस्करण की तैयारी में जुटेंगे हम। आप सबका ऐसा ही सहयोग हमेशा अपेक्षित है।
—
डॉ. सोनरूपा
(संस्थापक)
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

