वजीरगंज।वंडर सीमेंट ने कन्यादान योजना के तहत दी आर्थिक सहायता वंडर सीमेंट लिमिटेड सामाजिक सरोकार की भावना के साथ निरंतर समाजहित में कार्य कर रही है। इसी क्रम में कंपनी द्वारा संचालित वंडर प्राइम क्लब कन्यादान स्कीम के तहत प्राइम ठेकेदार नवाब हैदर की सुपुत्री के विवाह अवसर पर ₹21 हजार का चेक भेंट कर सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि टीओ संतोष शर्मा, एसओ श्री कुलवंत सिंह एवं एसएसआर सर्वेश कुमार मौजूद रहे। साथ ही डीलर जय श्री राम ट्रेडर्स से श्री टीटू सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन वजीरगंज क्षेत्र के पुसगवां गांव में हुआ, जहां इस सहयोग की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने कंपनी के इस सामाजिक पहल की प्रशंसा की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

