सनातन बोर्ड ने मनाया स्थापना दिवस
–सनातन बोर्ड ने किया 1 वर्ष पूरा मनाया स्थापना दिवस
मधुबन कॉलोनी स्थित श्री पारस गुप्ता के निवास पर अखिल भारतीय सनातन बोर्ड प्रबुद्ध वर्ग की बैठक का आयोजन किया गया,
जिसमें संगठन को एक वर्ष पूरा होने पर, हर्ष के साथ स्थापना दिवस मनाया गया और उपस्थित कार्यकारिणी पदाधिकारियो द्वारा पिछले पूरे वर्ष में किए गए धर्म और जनहित के कार्यों की विवेचना और समीक्षा की गई ,
संगठन द्वारा जनपद का नाम परिवर्तित कर वेदमऊ किए जाने और जिले में चंदौसी से कायमगंज तक नई रेलवे लाइन डाले जाने, नगर में सड़कों की मरम्मत कार्य और नई सड़क बनाई जाने के ज्ञापन देने जैसे कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई,
कार्यकारिणी प्रमुख श्री देवदत्त शर्मा ने बताया कि कम समय में इतने अधिक कार्यक्रम और आमजन की आवाज उठाते हुए सुनिर्धारित योजना बनाकर जनहित के कार्य ,पूर्व में किसी और संगठन द्वारा नहीं किए गए,
आज अखिल भारतीय सनातन बोर्ड, समाज की /आम जनता की आवाज बन गया है
मठ मंदिर विभाग अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि भविष्य में सभी मंदिरों के पुजारियो को संगठित करने मंदिरों के हित में सुधारात्मक कार्य करने व हिंदू समाज को धर्म की शिक्षा देने हेतु क्षेत्र में नए-नए गुरुकुल खोलने के संदर्भ में क्रांतिकारी कार्य किए जाएंगे,
संगठन अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया कि जल्द ही जनपद के व्यापारियों और युवाओं के हित में कार्य करते हुए,भारत सरकार की कौशल विकास कार्यक्रमों को सभी युवाओं तक पहुंचाने और नए-नए रोजगारों के अवसर सृजन करने हेतु योजना बनाकर कार्य किया जाएगा
बैठक में सेवानिवृत्ति उप जिलाधिकारी रामवीर सिंह,महंत अजय चौहान, डॉ सुशील गुप्ता ,चंद्रदेव वर्मा, एड राजीव रायजादे, देवदत्त शर्मा, राजकुमार सिंह सेंगर ,पारस गुप्ता, राजीव गुप्ता ,केशव नाथ वैश्य, डॉ अमर सिंह, सत्यनारायण गुप्ता,नंदकिशोर अरविंद गुप्ता,सुभाष मैथिल, देवेश शर्मा,योगेश चंद्र त्रिवेदी, व अन्य मधुबन कॉलोनी निवासीगण उपस्थित रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

