2:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर श्रद्धांजलि

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर बदायूं कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने गोष्ठी कर बाबू जगजीवन राम जी को दी श्रद्धांजलि
बदायूं 5 मार्च 2005 आज प्रांतीय आवाह्न पर पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुनीता सिंह के संयुक्त नेतृत्व में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की 119 वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनको याद करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गोष्टी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपने राजनीतिक जीवन का आगाज कोलकाता से ही किया था कोलकाता आने के 6 महीने के भीतर ही उन्होंने विशाल मजदूर रैली का आयोजन किया इस रैली से उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भी अपने कार्य क्षमता एवं नेतृत्व क्षमता का आभास कराया वर्ष1934 में उनकी मुलाकात बापू महात्मा गांधी से हुई और उन्होंने सन 47 तक अनेकों बार जेल जाकर देश के स्वतंत्रता दिलाने के लिए संघर्ष किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुएशहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि जब अंग्रेज फूट डालो राज करो नीति अपनाते हुए दलितों को सामूहिक धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर कर रहे थे तब बाबूजी ने इस अन्यायपूर्ण कर्म को रोका । इस घटना के बाद बाबूजी दलितों के सर्व मान्य राष्ट्रीय नेता के रूप में माने जाने लगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सुनीता सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम अपनी कार्यशैली से बापू महात्मा गांधी के बहुत नजदीक पहुंच चुके थे और निरंतर उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया।
शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, शहर उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा , शहर उपाध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा की जब पाकिस्तान से भारत का युद्ध हुआ उसे समय वह कैबिनेट में रक्षा मंत्री थे उन्होंने अपने रण कौशल से पाकिस्तान को परास्त करवाया।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति एससी एसटी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष बन्ने खां, ब्लॉक कांग्रेस जगत के अध्यक्ष सोनपाल वर्मा ने बाबू जगजीवन राम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी लोग उनकी जयंती पर उनके बताए हुए सिद्धांतों पर चलकर देश के लिए और कांग्रेस के लिए काम करें।
गोष्ठी में रईस अहमद,आसमां वी, श्रीमती नूर सबा, हसन खान शराफत अली, रामप्रकाश, जितेंद्र कुमार,श्याम कुमार, रविंद्र सिंह प्रेमपाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.