4:53 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां – मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

बदायूं

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

उसावां (बदायूँ)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत थाना उसावां क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।
मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1098, 112 और 181 के बारे में बताया गया तथा इनका सही उपयोग कैसे किया जाए, यह भी समझाया गया।
इसके साथ ही टीम ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया दुरुपयोग, फर्जी कॉल और संदेशों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को यह भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है और किसी भी समस्या की स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस सहायता ले सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस