मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए काव्य पाठ व गीत गायन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बुदायूं, 4 अप्रैल 2026: आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित काव्य पाठ एवं गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने भारत की सशक्त महिलाओं व वीरांगनाओं को समर्पित प्रेरणादायक कविताएं प्रस्तुत कीं, जो स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा अन्य कवयित्री महिलाओं के जीवन वृतांत पर आधारित थीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं ने अपनी कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति की महिमा, संघर्ष और विजय की गाथाएं बयां की। प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
यह आयोजन न केवल छात्राओं में साहित्यिक रुचि को बढ़ावा देने वाला था, बल्कि मिशन शक्ति के लक्ष्यों—महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण—को साकार करने में भी महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर डॉ रविंद्र सिंह यादव डॉ रशीदा खातून, डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा, डॉक्टर प्रेमचंद, तमन्ना, समीक्षा, पूर्णिमा तोमर, वैष्णवी मिश्रा, परसा सिंह, शगुन शर्मा, मोहिनी पटेल, ईशु दीक्षित आदि उपस्थित थे

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

