सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद शाखा बदायूं उतर प्रदेश की बैठक कोषागार के पेंशनर भवन में हुई जिसकी अध्यक्षता राजेश कुमार जौहरी (जिला संप्रेक्षक) ने की तथा संचालन मीडिया प्रभारी इंजीनियर प्रमोद कुमार ने किया।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रांतीय कर्मचारी नेता (समाज सेवी) कवि माधव मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि शेयर बाजार में गिरावट से नई पेंशन स्कीम लेने वाले केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों को पिछले माह में दो हजार से तीन हजार रुपए तक ही पेंशन मिलने के कारण उनके परिवारों के स्थिति दयनीय हो गई है।इस लिए भारत सरकार से हम सब पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग करते हुए कहना चाहते हैं कि इस अन्याय को ध्यान में रखते हुए माननीय प्रधान मंत्री जी हमारे अनुरोध को स्वीकार करेंगे वरना हम सब पुरानी पेंशन स्कीम के लिए अंतिम सांस तक आरपार की लड़ाई जारी रखेंगे।
प्रांतीय नेता ने कई बिंदुओं पर देश की सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी आपके द्वारा उदबोधनों में कहा जाता है कि विश्व में भारत की अर्थ व्यवस्था मजबूत है तब आप से मांग करते हैं कि करोना काल के अठारह माह का डी ए/ डी आर जो कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का अधिकार है को देकर कर्मचारियों एवं पेंशनरों को राहत देकर संतुष्ट करना चाहिए।उन्होंने कहा कि रेलवे किराए में पूर्व की भांति पचास प्रतिशत की छूट मिलनी ही चाहिए और आठवां वेतन आयोग सुप्रीम कोर्ट के आदेश1982 के अनुरूप सभीदेय लाभांश के सहित मिलने चाहिए।अगर उपरोक्त पच्चीस बिंदुओं पर सभी मांगे भारत सरकार के द्वारा बीस अप्रैल2026 तक पूरी नहीं की जाती हैं तब प्रदेश अध्यक्ष अमर नाथ यादव के आवाह्न पर प्रत्येक जनपद में इक्कीस अप्रैल को ग्यारह बजे से धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के माध्यम से मांगों का ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री जी को भेजा जाएगा जिसकी सभी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।
अध्यक्षता करते हुए राजेश कुमार जौहरी ने कहा कि पेंशनर वरिष्ठ नागरिक हैं जिन्हें बैंक अस्पताल से लेकर सभी विभागों में प्रमुखता से अलग काउंटर अलग से बनकर व्यवस्था की जाबे।
कार्यक्रम संचालक इंजीनियर प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रांतीय आवाहन पर उपरोक्त मांगो के लेकर पेंशनर्स के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाए रहा है जिनके हस्ताक्षर प्रपत्र प्रदेश स्तर पर भेजने हैं।प्रदेश के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे इसलिए जनपद की कार्य कारणी से संपर्क कर मांगो के समर्थन में पेंशनर प्रपत्र पर हस्ताक्षर करें।
बैठक को जिला मंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कर्मचारी रहते हुए संघर्षों के माध्यम से सरकारों से कई शासनादेश लागू कराए हैं।अपनी मांगो को मानवाकर ही हम सभी दम लेंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र मोहन सक्सेना एवं जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश चौहान, ने संबोधित करते हुए संगठन की एकता पर पुरजोर दिया और गायन के माध्यम से मनोरंजन किया।
बैठक को श्री मती सीमा शर्मा,मधु जैन ,विश्व मोहिनी शुक्ला,पुष्पा सक्सेना,शकुंतला देवी,कृष्णा शर्मा, आयशा परवीन,मधुरानी,मुन्नी देवी दुर्विजय सिंह,सुभाष चंद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सक्सेना उर्फ नीरू, छोटे लाल सगर,ने विचार व्यक्त किए।आज की पेंशनर सभा में आर के मिश्रा, विनोद पाल सिंह,रामेश्वर दयाल गोस्वामी,इरफान हुसैन, मोहम्मद इदरीश, राम निवास वर्मा,नरेश चंद,प्रभाकर मिश्रा,हेमंत कुमार गुप्ता,आर के मिश्रा,हरिओम सक्सेना,बिजेंद्र पाल सिंह,राजेंद्र कुमार आदि ने सक्रिय भागीदारी कर सुझाव रखकर संगठन को मजबूती प्रदान की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

