5:11 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू एसएसपी कार्यालय के पास दबंग से परेशान महिला ने खाया ज़हर, हड़कंप

बदांयू एसएसपी कार्यालय के पास दबंग से परेशान महिला ने खाया ज़हर, हड़कंप।

बदांयू 2 अप्रैल।

बदांयू में एक महिला ने दबंगों के उत्पीड़न से तंग आकर एसएसपी कार्यालय के बाहर जहर खा लिया। महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है, जो गुलड़िया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 की रहने वाली है।

सुनीता के पति हरीश शर्मा ने बताया कि गांव में उनकी बिरादरी का अकेला परिवार होने के चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। आए दिन गाली-गलौज, मारपीट, घर में घुसकर अभद्रता जैसी घटनाएं आम हो चुकी थीं।

सुनीता ने बताया कि उन्होंने कई बार मूसाझाग थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि शिकायतों को दबा दिया गया, जिससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए। लगातार हो रहे उत्पीड़न से टूट चुके परिवार ने आखिरकार गांव छोड़ने का फैसला कर लिया। व ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान रख परिवार सहित एसएसपी अंकिता शर्मा से शिकायत की एसएसपी ने कार्यवाही का भरोसा दिया।

एसएसपी कार्यालय से बाहर आने पर महिला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने मूसाझाग थाना पुलिस को पूरे मामले की गहन जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बहरहाल महिला के ज़हर खाने से काफी देर गहमागहमी का माहौल रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस