उझानी रोड पे स्थित श्री संकटमोचन बालाजी दरवार में श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं 27 बां बार्षिक महोत्सव पर विगत ६ः दिनों से चल रहें संगीत मय राम कथा, संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ, एवं मनोकामना पूर्ति हेतु विघ्न विनाशक श्री बालाजी महाराज का विशेष यज्ञ, आज इसी रूप रेखा में सप्तम दिवस में श्री संकटमोचन बालाजी महाराज के 56 भोग दर्शन, श्रंगार दरसन, एवं महाआरती दर्शन, महाआरती के बाद बाबा का विशाल भंडारा – सायंकालीन सत्र में भव्य भजन संध्या -आज बाबा के जन्मदिन का सुनहरा अवसर सभी भक्त बाबा को जन्मदिन की बधाई-बाबा के दर्शन करने के लिये सुबह से पहुंच रहे है- बाबा के 56 भोग का दर्शन के साथ साथ महाआरती जिसके दर्शन मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है- आज के दिन बाबा की आरती का दर्शन जो जीव करता है बाबा उसकी प्रत्येक मनोकामना पूर्ण करते है – तथा सभी संकटों से बचा लेते है, क्योकि बालाजी महाराज को निर्मल मन, शान्ति प्रिय, श्री राम का गुणगान करने बाला, भक्त बहुत प्रिय है- आज भी बालाजी महाराज अपने भक्तों के साथ साथ रहते है बो उनकी शरण में है- उसका बो पूर्ण रूप से ध्यान रखते है ऐसे करुणामयी है हमारे बालाजी महाराज
महाआरती 56 भोग दरसन के बाद- बाबा का विशाल भण्डारा किया गया जिसमे अपारों भक्तो ने प्रसाद पाया – आज तो बाबा के दरवार में अपार जनसमूह शामिल हुआ देर शाम तक भोजन प्रसाद चलता रहा फिर सायंकालीन सत्र में बालाजी महाराज के चरणो में दिव्य भजन संध्या का भी कार्यक्रम हुआ जिसका आनन्द सभी भक्तो ने लिया। श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पे सुन्दर सुन्दर भजन और बधाई गीत गाकर पं. प्रवीण भारद्वाज ने बाबा को खूब रिझाया- देर रात तक भजन संध्या का आनन्द भक्तो ने लिया….


इस अवसर पर श्री संकटमोचन बालाजी दरबार समिति एवं श्री बालाजी सेवार्थ समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहै।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

