8:01 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बढ़ते साइबर अपराधों पर सख्त कदम: छात्रों को किया गया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के दिए टिप्स

बदायूं

बढ़ते साइबर अपराधों पर सख्त कदम: छात्रों को किया गया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट से बचाव के दिए टिप्स

केशव गुप्ता

बदायूँ, 01 अप्रैल 2026।
जनपद बदायूँ में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम/साइबर सेल को प्रभावी कार्यवाही एवं जनजागरूकता के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 01.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) बदायूँ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, लिंक फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी सहित विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि किस प्रकार अपराधी लोगों को डराकर, लालच देकर या धोखे में डालकर ठगी करते हैं और उनसे कैसे सतर्क रहा जा सकता है।
👮‍♂️ अभियान में शामिल टीम
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन
मुख्य आरक्षी 497 निपेन्द्र यादव
आरक्षी 200 राज चौधरी
महिला आरक्षी 1499 प्रियंका तोमर
👉 महत्वपूर्ण अपील
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे खाता संख्या, एटीएम पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि साझा न करें।
यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी हो जाती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/⁠� पर शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन एक्सप्रेस