8:01 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शैक्षिक सत्रारंभ का शुभारंभ

स्थानीय विद्यालय द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदौसी मार्ग बदायूं में आज शैक्षिक सत्रारंभ का शुभारंभ विद्यालय में यज्ञ हवन के द्वारा किया गया l यज्ञ के पुरोहित अशोक शर्मा विधि विधान पूर्वक हवन किया जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों तथा शिक्षकों ने यज्ञ में आहुतियां दी और ज्ञान की अधिष्ठात्री मां शारदे से बल बुद्धि का वरदान मांगा मुख्य यजमानों की भूमिका विद्यालय के प्रधानाचार्य रामसिंह राजपूत व सतीश गंगवार ने निभाई l इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे l

विज्ञापन एक्सप्रेस