8:01 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

SSP बदायूँ ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक #SSPBDN सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस