बिनावर – मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में छात्राओं को जागरूक किया
बिनावर: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला पुलिस टीम ने 31 मार्च 2026 को बरेली बदायूं हाईवे मार्ग बिनावर स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई पब्लिक विद्यालय में छात्राओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ‘गुड टच-बैड टच’, साइबर सुरक्षा और कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं के साथ-साथ टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112) की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सोनिका सिंह, हेड कांस्टेबल फरहा नाज़, कांस्टेबल टीना मौजूद रही।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

