2:31 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सब्जी के राजा का भाव, वैभाव -आलू खेत से ग्राहक तक पहुंचने में छह रुपये किलो तक हो रहा महंगा

सब्जी के राजा का भाव,वैभाव -आलू खेत से ग्राहक तक पहुंचने में छह रुपये किलो तक हो रहा महंगा।

उझानी-बदांयू 31 मार्च।


आलू के सीजन में भी फुटकर दुकानों में इसका भाव कम नहीं हो रहा है। खेत से चार रुपये किलो में खरीदा जा रहा आलू फुटकर की दुकानों में 10 रुपये में मिल रहा है। इसमें छह रुपये किलो का बड़ा अंतर आ रहा है।

खेत से मंडी तक का भाड़ा, मंडी में होने वाला खर्च, आढ़ती का कमीशन, आढ़त से फुटकर बाजार पहुंचने का भाड़ा, फुटकर दुकानदार का मुनाफा मिलाने पर छह रुपये तक कीमत बढ़ रही है, जिससे आम ग्राहकों को सस्ता आलू नहीं मिल पा रहा है।

उझानी के आलू किसान राजेन्द्र यादव कहते हैं कि दो दिन पहले ही उन्होंने 3797 आलू का 50 किलो का बैग 200 रुपये में बेचा है, यह बेहतरीन आलू था। किसानों को यह चार रुपये किलो में बेचना पड़ रहा है।

इसके अलावा जिसका आकार छोटा और कुछ दागी है, वह 150 रुपये प्रति 50 किलो बैग की दर से लिया जा रहा है। यह तीन रुपये किलो में बिक रहा है। ग्राहकों को फुटकर में चार रुपये किलो वाला आलू 10 रुपये के भाव में दिया जा रहा है। किसान को आलू का पूरा भाव नहीं मिल रहा है। ग्राहकों को भी इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
——–

शहर में सब्जी की फुटकर दुकानों में ब्रोकली 100, तोरईक् 80, करेला 80 अरबी 60, भिंडी 80, मैथी 80 और अदरक 80 रुपये किलो के भाव में है।

सेम और शिमला मिर्च 80 रुपये किलो है। देसी खीरा 40, प्याज 20 से 30 और कटहल 60 रुपये किलो है। इसी तरह से पालक और गाजर 40 रुपये में है। लौकी, हायब्रिड खीरा 20 ,बैंगन,फूल गोभी 40,और कद्दू 30 रुपये किलो है। टमाटर 20, बंद गोभी 30 रुपये किलो है। हरी सब्जी महंगी होने के कारण अधिकांश ग्राहकों ने इसकी मात्रा कम कर दी है। लोग आधा किलो और पाव भर सब्जी ले रहे हैं, ताकि सब्जी खराब न हो।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस