उझानी मां पत्नी को घेरकर पीटा,दो पर रिपोर्ट दर्ज।
उझानी-बदांयू 31 मार्च।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआंडाडा के मजरा गडौरा निवासी आकाशदीप पुत्र श्याम लाल ने गांव के दो लोगों पर अपनी मां व पत्नी को रास्ते में घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला 28 फरवरी का है, आकाशदीप की रिपोर्ट अनुसार उसकी मां ब्रह्मा देवी व पत्नी अमृता उझानी से वापस गांव आ रही थी कि छतुईया गांव के समीप गांव के विनोद पुत्र रामवीर व उसके साढ़ू प्रमोद पुत्र गिरीशचंद्र ने मां व पत्नी को गालियां देते हुए मारपीट कर दी। जिसमें मां के गंभीर चोटें आने से इलाज में समय लग गया,रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com