श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह पूर्वक संपन्न हुआ
पुरस्कार पाकर छात्र -छात्राओं के चेहरे खिले
निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है- डॉ.उमा सिंह गौर
बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ.
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या कीअधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती रेखा गुप्ता( समाजसेविका), मुख्य अतिथि डॉ. उमा सिंह गौर( प्रोफेसर,गिंदो देवी महिला महाविद्यालय,बदायूं) व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य एवं प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया.











परीक्षा प्रमुख अनुज पटेल ने परीक्षाफल घोषित कर बताया- विद्यालय में कक्षा pg से लेकर कक्षा 11 तक 2931 छात्र-छात्राओं में 2915 उत्तीर्ण एवं 16अनुपस्थित रहे. वार्षिक परीक्षा फल शत -प्रतिशत रहा.
मुख्य अतिथि डॉ.उमा सिंह गौर ने कहा- निरंतर परिश्रम करना ही सफलता की कुंजी है.
अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा- विद्या भारती के विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का समावेश रहता है.
व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य ने बताया- आगामी सत्र में कक्षा 9 में कॉमर्स विषय की कक्षाएं भी लगेंगी.प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने अतिथि परिचय कराया. कार्यक्रम का संचालन अनोज कुमार सक्सेना ने किया.
आगंतुक अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण किया.
इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति बृज प्रांत के प्रान्त प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, कमलेश कुमार, सचिन वैश्य, आशीष वैश्य, विजय शर्मा, अमित अग्रवाल, मनोज शर्मा, दिनेश वैश्य, नवनीत कुमार, राहुल राठौर, शैलेंद्र सिंह एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

