समाजवादी पार्टी के नेता,मुख्य सचेतक तथा सांसद मा0 धर्मेन्द्र यादव ने आज संसद में डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती हुई कीमत का महत्वपूर्ण मुद्दा जोरदार तरीक़े से उठाया,इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला द्वारा धर्मेंद्र यादव को टोके जाने पर उनसे जोरदार बहस हुई।
इस मौके धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि मैं वित्त राज्य मंत्री का जवाब बहुत ध्यान से सुन रहा था और हम अपनी बात नहीं कह रहे परंतु पूरा देश प्रधानमंत्री की मन की बात को बहुत ध्यान से सुनता है,उन्होंने कहा था कि जब रुपए की कीमत घटती है तो देश की साख भी गिरती है।मा0 धर्मेंद्र यादव ने वित्त राज्य मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि रुपए की कीमत डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रही है आज डॉलर के सामने रुपए की कीमत साठ रुपए से चौरानवे रुपए हो गई है, क्या रुपए की कीमत गिरने के साथ प्रधानमंत्री की साख गिर रही है❓चुनाव जीतने के लिए आपके चुनावी जुमले कुछ और होते है और देश की नीतियां बनाते समय सिद्धांत कुछ और होते हैं।वित्त मंत्री ने जवाब में कुछ देशों का उदाहरण दिया है जिसमें दक्षिण कोरियाई मुद्रा,थाई- वाट,फिलीपींस की मुद्रा पैसे से हमारे देश के रुपए की तुलना की गई है,सरकार के लोग दिन रात झूठा भाषण दे रहे हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था दूनी और तिगुनी हो गई है।वो दिन कब आएगा जब हमारे देश की मुद्रा की तुलना डॉलर,पाउंड और यूरो जैसी मजबूत मुद्राओं से की जाएगी,हमारी तुलना विकसित देशों से कब की जाएगी❓No posts found.
Related Articles
संगीत की समृद्धि एवं कलाकारों के संवर्धन के लिए डॉ. मदन मोहन लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
July 21, 2026
उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का भव्य साहित्य समागम, डॉ. नरेंद्र गरल को मिला ‘गीतांबर सम्मान’
July 18, 2026
मुख्यमंत्री से मिलीं बांकेबिहारी की स्केटिंग स्टार वैष्णवी, अंतरराष्ट्रीय मेडल देखकर दिया आशीर्वाद
July 18, 2026
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com