6:21 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

श्री कृष्ण इंटर कॉलेज वार्षिक परीक्षा फल का वितरण

श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं की गृह परीक्षाओं का वार्षिक परीक्षा फल का हुआ वितरण

श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं की सत्र 2025 -26 की गृह परीक्षाओं का वार्षिक परीक्षा फल प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती के कर कमलो से प्रदान किया गया।
जूनियर वर्ग में 8th ए के छात्र निखिल कुमार पुत्र श्री रामवीर ने सर्वाधिक 95.37% अंक प्राप्त किए।
सब जूनियर वर्ग में 9th एफ के छात्र रोहिताश कुमार पुत्र श्री राम अवतार ने सर्वाधिक 96% अंक प्राप्त किए।
जबकि सीनियर वर्ग में 11th डी के छात्र अर्जित सिंह पुत्र श्री राकेश कुमार ने सर्वाधिक 81.8% अंक प्राप्त किये । सभी मेधावी एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों को तथा
कक्षा 6 ,7,8 ,9, 11 में प्रत्येक सैक्शन में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों से आवाहन किया सभी विद्यार्थी पूर्ण मनोयोग के साथ शिक्षा ग्रहण करें,अध्यापक सभी विद्यार्थियों को एक समान पढ़ाते हैं लेकिन जो विद्यार्थी अध्यापक गण
की बात को ध्यान से सुनते हैं, मनन करते हैं और अध्ययन करते हैं वे ही अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त कर पाते हैं।
परीक्षा प्रभारी डॉक्टर बृजेंद्र कुमार ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए भविष्य में और भी अच्छे अंक प्राप्त करने की शिक्षा प्रदान की।
इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी विवेक जौहरी ने देते हुए बताया की कॉलेज में बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य भी द्रुत गति से जारी है

विज्ञापन एक्सप्रेस