6:07 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी मुरली मनोहर सिंघल का निधन-व्यापार जगत को अपूरणीय क्षति

उझानी मुरली मनोहर सिंघल का निधन-व्यापार जगत को अपूरणीय क्षति।

एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में शोक अवकाश, परीक्षाफल वितरण स्थगित।

₹8 से खांडसारी व्यवसाय की शुरुआत कर बने व्यापार जगत के आधार स्तंभ नगर में शोक की लहर

उझानी बदायूं 28 मार्च

बदायूं जनपद की चिर परिचित हस्ती एवं उझानी नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी समाजसेवी और व्यापार जगत के सशक्त स्तंभ श्री मुरली मनोहर सिंघल जी का आज प्रातः निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे उझानी नगर एवं व्यापारिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

श्री सिंघल जी का जीवन संघर्ष और सफलता की अद्भुत मिसाल रहा। मात्र 12 वर्ष की आयु में ही उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभाल ली थीं। अत्यंत सीमित संसाधनों के साथ मात्र ₹8 से खांडसारी व्यवसाय से अपने जीवन की शुरुआत करते हुए उन्होंने अपने परिश्रम और दृढ़ निश्चय से व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाया।

उन्होंने न केवल स्वयं को स्थापित किया बल्कि अपने भाइयों को भी व्यापार में आगे बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाया। इसके बाद उन्होंने अपने पुत्रों एवं नातियों को भी व्यापार में स्थापित किया। आज उझानी नगर के विभिन्न प्रमुख बाजारों और सड़कों पर उनके परिवार के अनेक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं। खांडसारी से प्रारंभ हुआ यह व्यवसाय आज वस्त्र एवं सर्राफा एवं दवाओं के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखता है।

श्री सिंघल जी समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी रहे। वे नगर के प्रत्येक परिवार के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते थे और लोगों में हिम्मत एवं ऊर्जा का संचार करते थे। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर वे सदैव मुखर रहे और उच्च अधिकारियों के समक्ष निर्भीकता से अपनी बात रखते थे।

उनके परिवार के अंतर्गत राजीव मेडिकल स्टोर पूजा मेडिकल स्टोर संजीव ज्वेलर्स संजीव क्लॉथ हाउस भारत साड़ी सेंटर दीपक ज्वेलर्स सहित कई प्रतिष्ठान संचालित हैं जो उनकी दूरदर्शिता और मेहनत के प्रतीक हैं।

उनका निधन न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे उझानी नगर एवं व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्रद्धांजलि संदेश
आपकी स्मृतियां हमारे हृदय में सदैव जीवित रहेंगी।
आपका स्नेह और संस्कार हमें सदैव मार्ग दिखाते रहेंगे।

एयरसेल परिवार अपने सच्चे मार्गदर्शक और संरक्षक के लिए अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में आज शोक अवकाश के साथ
रिजल्ट वितरण एवं पुरस्कार वितरण स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.