स्कूल में परीक्षाफल वितरण, नायब तहसीलदार ने टॉपर्स को किया सम्मानित
बिल्सी। सतेती-वजीरगंज मार्ग स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। डायरेक्टर पीडी सिंह ने बताया कि संस्थान का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहता है और प्रत्येक छात्र में प्रतिभा निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने कहा कि उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय शिक्षकों की मेहनत को जाता है, जो बच्चों को लगन से शिक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एमडी डॉ. निधि सिंह, कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

