*बदायूं*
*केशव गुप्ता*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ (#SSP_BDN) के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में #थाना_बिसौली पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न बैंक एवं एटीएम केंद्रों पर विशेष #बैंक_चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बैंक परिसरों, एटीएम बूथों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में गहनता से निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान बैंक के अंदर एवं बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, साथ ही आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा बैंक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को विशेष रूप से सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गई।
थाना बिसौली पुलिस ने बैंक में आने-जाने वाले ग्राहकों को भी जागरूक करते हुए उन्हें अपने कीमती सामान की सुरक्षा रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

