1:46 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

बिल्सी। नगर में सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महान सम्राट को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंबियापुर चौराहा स्थित सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। विधायक हरीश शाक्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सम्राट अशोक के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, नवनीत शाक्य, दीपक चौहान, आदित्य माहेश्वरी, रेखा भारती, रजनीश शर्मा, लोकेश बाबू वार्ष्णेय, शेखर सक्सेना, रंजीत वार्ष्णेय और राहुल देव शाक्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेत्री ममता शाक्य के नेतृत्व में बांस बरौलिया से अंबियापुर चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के जयघोष के साथ नगर में भ्रमण किया। इसके बाद अंबियापुर चौराहा पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान रामेश्वर शाक्य, गोपाल बघेल, डॉ. अरविंद शाक्य, मुकेश चंद्र मौर्य, पीडी सिंह और भुवनेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। इधर यहां पहुंच कर बदायूं सांसद आदित्य यादव ने पूर्व विधायक हाजी बिट्टन और आरके शर्मा समेत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सम्राट अशोक महान के जीवन से हमें शांति, अहिंसा और मानवता का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस मौके पर सपा नेता सर्वेश यादव, डा.देवेंद्र यादव, अखिलेश यादव, देवेंद्र गौतम, मुनेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रईस अहमद, राजवीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस