मंदिरों में भक्तों ने की मां महागौरी की पूजा-अर्चना
बिल्सी। बृहस्पतिवार को नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर समेत सभी मंदिरों में मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की भक्तों ने आराधना की। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ पहुंची। नगर के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर सबसे अधिक भक्त पहुंचे। नगर के मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शीतला देवी मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में जाकर भक्तों ने मां का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। वहीं नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित नील कंठेश्वर महाराज मंदिर एवं कुटी मंदिर में महिलाओं ने भजन गाकर मां की आराधना की। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

