विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम इफको आंवला बरेली स्थित यूरिया के नैनो प्लांट पर आयोजित किया गया। शेखूपुर के पूर्व विधायक श्री धर्मेंद्र शाक्य ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए विज्ञान के प्रयोगात्मक अध्ययन पर विशेष ध्यान देने काआवाहन किया।
इफको प्लांट पहुंचने पर सर्वप्रथम विद्यार्थियों को प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी हरीश रावत जी द्वारा इफको की स्थापना से लेकर आज तक के सफर की व्याख्या की तथा विद्यार्थियों को उर्वरक एवं रासायनिक उर्वरक के बीच भेद बताते हुए विद्यार्थियों की अनेक जिज्ञासाओं का समाधान किया। 

इस अवसर पर केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं, श्री कृष्ण इंटर कॉलेजबदायूं, श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं, शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं, जीलोट पब्लिक स्कूल बदायूं, प्रीतम राय कृष्ण कुमार उच्च उत्तर माध्यमिक विद्यालय आसफपुर, सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज जवाहर नगला उसावा श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं आदि अनेक इंटर कॉलेजो के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं परमेंद्र कुमार भारती, अनोज कुमार सक्सेना, श्रीमती उपासना सक्सेना,सुश्री अर्चना तिवारी, श्रीमती शालू भारद्वाज आदि उपस्थित रही।
इफको प्लांट के भ्रमण एवं शैक्षणिक कार्यों में सर्वश्री आशीष सक्सेना जी, रामकिशोर सक्सेना जी, निखिल सक्सेना जी, ललित मोहन गंगवार जी सहित अनेक कर्मचारियों / अधिकारियों का सहयोग रहा।
विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई गई तथा विद्यार्थियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। जिलाविज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने भ्रमण कार्यक्रम को संपन्न कराया।
भ्रमण से लौटकर आए हुए विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित कराए गए विभिन्न कार्यक्रमों से लाभान्वित होने का आभार व्यक्त किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

