अमर शहीदों की प्रतिमा पर बुलडोजर एक्शन की घोर निंदनीय है: ओमकार सिंह
बदायूँ : आज दिनाँक 24 मार्च 2026 को परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक आपात बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें शाहजहांपुर में नगर निगम के बाहर लगीं काकोरी कांड के शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से तोड़े जाने के विरोध को लेकर आयोजित की गई इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा कि कल शहीद दिवस पर शाहजहांपुर में अमर शहीदों की प्रतिमा पर बुलडोजर एक्शन की घोर निंदनीय है सौंदर्य कभी भी शहीदों के मान सम्मान से बड़ा नहीं हो सकता. शाहजहांपुर में सौंदर्यीकरण के बहाने शहीदों की मूर्ति पर बुलडोजर चलवाना बीमारू मानसिकता की निशानी है. अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले शहादत का मोल क्या जानें. जिसको संज्ञान लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आसपास के जनपदों को शाहजहांपुर पहुँचने का निर्देश दिया गया है जिसके क्रम में बदायूँ से कांग्रेसजन कल दिनाँक 25 मार्च 2026 को छोटी गाड़ियों द्वारा शाहजहांपुर रवाना होंगे इस अवसर पर किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह राठौर ने भी विचार व्यक्त किये संचालन प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड उपाध्यक्ष शफी अहमद ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

