12:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

​सहसवान – मेरठ- हाईवे पर भूसे से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

बदायूँ-मेरठ हाईवे पर भूसे से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

​सहसवान (बदायूँ):
बदायूँ-मेरठ राज्य मार्ग पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भूसे से भरा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। यह दुर्घटना पहलवान ढाबे के पास हुई। गनीमत यह रही कि ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
​पलटते ही मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक भूसे से अत्यधिक ऊपर तक भरा हुआ था। जैसे ही ट्रक पहलवान ढाबे के समीप पहुँचा, संतुलन बिगड़ने के कारण वह अचानक सड़क पर ही पलट गया। ट्रक पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँच गई। ट्रक के बीच सड़क पर पलटने के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तत्काल रूट डायवर्ट किया, ताकि आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस